बीईओ ने ग्रहण किया कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएँ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
पडरौना विकास खंड के नवागत बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को बीआरसी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। उनके जिम्मे मुख्यालय बीईओ व पडरौना नगर क्षेत्र का भी प्रभार है। शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया,कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत बीईओ ने शिक्षकों से परिचय के दौरान कहा कि सभी के सहयोग से शिक्षा में गुणात्मक सुधार उनकी प्राथमिकता होगी। शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के पहले ही ब्लाक को निपुण ब्लॉक हर हाल में बनाना है, शिक्षक की भावना से कार्य करते हुए बच्चों के अभिभावकों से संपर्क में रहकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएंगे। इसके लिए उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन बढाने पर जोर दिया। बीईओ ने कहा कि आवंटित विद्यालयों के नामांकन लक्ष्य की प्राप्ति हर हाल में करनी होगी। शिक्षक सेवित बस्तियों में 6 से 14 आयुवर्ग का चिन्हांकन व नामांकन, प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन का रजिस्ट्रेशन विद्यालय का एमडीएम फूड रजिस्ट्रेशन पूरा करने, विद्यालय में स्पोर्ट क्रय की डीसीएफ डाटा एंट्री करने, मुसहर बस्ती को सर्वे करना, डीबीटी का कार्य पूर्ण करना, क्षेत्र में संचालित बिना मान्यता विद्यालयों को बंद कराना, स्कूल रेडिनस कार्यक्रम संचालित करने एवं दीक्षा एप पर समय समय पर प्रेषित प्रशिक्षण लेने, आधारशिला ध्यानाकर्षण व, शिक्षण संग्रह माड्यूल का प्रयोग करने, गणित किट को मेजपर रखते हुए प्रयोग करने तथा रीडिंग कैंपेन संचालित करने संबंधी अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध व ईमानदारी पूर्वक करें। निर्धारित समय के अंतर्गत निपुण अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षक शत प्रतिशत योगदान करें।
इस दौरान जूशिसं के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, ब्लॉक मंत्री कुंजेश्वर सिंह, सुनील कुमार दुबे, अमरदीप शुक्ल, श्रीनिवास शर्मा, तारकेश्वर शुक्ल, राकेश यादव, संजय सिंह,राकेश पांडेय, रेनूबाला सिंह, अनुपम त्रिपाठी , माधव गोविंद राव, अमित सिंह ,अभिनंदन आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

2 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

4 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

6 hours ago