आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बेलीपार थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी की बहन को अभियुक्त द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बेलीपार में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की तलाश शुरू की। इसी क्रम में आरोपी लल्लन पुत्र मकसुदन उर्फ मधु कुमार, निवासी ग्राम सेवई बाजार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में मु0अ0सं0 150/2026 के तहत धारा 108, 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाया गया है और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

rkpshomnath

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

57 minutes ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

2 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

2 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

2 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

2 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

2 hours ago