कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुलरिहा थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर कूटरचना के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक गैंगस्टर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गैंग बनाकर योजनाबद्ध तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाता था और स्वयं को प्रशासनिक अधिकारी बताकर भरोसा जीतता था। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों और कूटरचित तरीकों से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
इसी क्रम में पुलिस ने अभियुक्त रामनयन गुप्ता पुत्र स्व. वृजलाल गुप्ता, निवासी हरदीडाली निरनाम पूर्वी आनंद नगर थाना फरेंदा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना गुलरिहा में मु0अ0सं0 456/2026 के तहत धारा 2(b)(i), 2(b)(xi), 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ थाना गुलरिहा में विभिन्न धाराओं—204, 205, 316(2), 317(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 351(3), 352, 61(2) बीएनएस—के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे स्पष्ट है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…