शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव से एक किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुत्री को कुछ मनबढ़ लम्बे समय से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। जब उसकी पुत्री बुधवार की सुबह गोबर डालने गई तभी उक्त आरोपी पुत्री को देख अपने कपड़े निकाल उससे गंदी गंदी बातें करने लगा, जिसके बाद उक्त किशोरी ने घर जाकर सारी कहानी रोते हुए परिजनों को बताई।
पूरा मामला थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र का है पर भाजपा विधयक के बहुत की करीबी एवं फर्जी हिन्दू नेता आकाश मानव व शिवनदन ने जो कि क्षेत्र के गांव खमरिया के निवासी हैं उक्त दोनों आरोपियों ने गुरुवार सुबह आठ बजे गोबर डालने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद पिता की तहरीर पर उक्त दोनों आरोपियों पर धारा 354 क ,294 ,509,11,12 में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर लिया है गया।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.