संभल (राष्ट्र की परम्परा) चंदौसी थाना क्षेत्र के वारिस नगर, लक्ष्मण गंज में अवैध संबंध के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रविवार सुबह 25 वर्षीय अनीस की मौत के मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, रविवार सुबह अनीस की हत्या की सूचना मिली। जांच में सामने आया कि वारिस नगर निवासी रईस (40) और उसकी पत्नी सितारा (35) पर हत्या का संदेह है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया।
पुलिस के मुताबिक, अनीस का रईस की पत्नी सितारा से अवैध संबंध था। शनिवार देर रात करीब 1 बजे अनीस चोरी-छिपे रईस के घर पहुंचा। इस दौरान रईस और सितारा ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अनीस रात करीब 2 बजे खून से लथपथ हालत में अपने घर लौटा, जहां परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अनीस के पिता मुस्तकीम का आरोप है कि उनके बेटे ने रईस को करीब सात लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर रईस ने पत्नी के साथ मिलकर अनीस की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…