राज्य मंत्री के नेतृत्व में देशभक्ति नारों के बीच निकली तिरंगा यात्रा

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
रविवार को राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के नेतृत्व में मंडल सलेमपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। डाकबंगला से शुरू हुई यह यात्रा सोहनाग मोड़, गांधी चौक होते हुए तहसील परिसर पहुँची, जहाँ महात्मा गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर समापन हुआ।

मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव व संयोजक राजीव मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर देशभक्ति नारों के साथ शामिल हुए। राज्यमंत्री ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्र के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाना है।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमरदत्त यादव, जटाशंकर दुबे, शेषनाथ भाई, अवनीश मिश्र, धनंजय चतुर्वेदी, संजय श्रीवास्तव, अनूप उपाध्याय, राणा सिंह, आदित्य सिंह, रत्नेश मिश्रा, हिमांशु मिश्र, पुनीत पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago