हलाल पर बहस कराकर मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं से ध्यान हटाना चाहते हैं योगी- शाहनवाज आलम

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
हलाल सर्टिफिकेशन को मुद्दा बनाकर योगी मुख्य मंत्री पद से हटाए जाने की चर्चाओं से ध्यान हटाना चाहते हैं। उनके पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है जिससे वो अखबारों में छप भी सकें। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने जारी बयान में कही।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि ऐसी सूचना है कि योगी जिन सीटों पर प्रचार करने गए थे उन सीटों पर भाजपा बुरी तरह हारने जा रही है। भाजपा का उपरी नेतृत्व भी उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था संभाल पाने में उनकी विफलता से नाराज़ है और उनको बदलने का पूरा मन बना चुका है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए योगी हलाल का मुद्दा लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हलाल का सर्टीफिकेट देने वाली कंपनियां आतंकवादियों को पैसा देती हैं तब तो इससे योगी के शासन पर ही सवाल उठ जाता है क्योंकि उनका दावा था कि उनकी सरकार में आतंकवादियों की कमर टूट गयी है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि राजधानी तक में पुलिस अधिकारियों को अपराधी दिवाली के दिन घर में घुस कर गोली मार दे रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री पुलिस को हालात सर्टिफिकेट देने वालों को सबसे बड़ा क्रिमिनल साबित करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा कर, अपराधियों को खुल कर खेलने का मौक़ा देना चाहते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

31 minutes ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

58 minutes ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

1 hour ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

1 hour ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

2 hours ago