SSB के जवान की एक्सीडेंट में इलाज के दौरान मौत

नगेन्द्र यादव का पार्थिक शरीर गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों में दौड़ी शोक की लहर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिले के जहानागंज थाना के हथौता गॉव निवासी नगेन्द्र यादव पुत्र हरिकेश यादव SSB फोर्स 2014 में विहार राज्य में भर्ती होकर नौकरी करते थे। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नगेन्द्र यादव तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे। नगेन्द्र यादव की शादी नही हुई थी। पिता हरिकेष यादव किसानी का काम कर परिवार का पेट पालते थे। कुछ दिन पहले फोर्स का जवान नगेन्द्र यादव छुट्टी पर अपने गाँव आये थे। मऊ जनपद के चिरैयाकोट बाजार से सामान की खरीदारी कर घर आ रहे थे कि बबुरा बाजार के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से आकर 16,11,2023 टक्कर मार दिया, जिससे SSB का जवान नगेन्द्र यादव अचेत होकर सड़क पर गिर गए, लोगों की मद्त से आजमगढ़ एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ डॉक्टरों ने जवान की हालत को नाजुक देखते हुवे लखनऊ को रेफर कर दिया था। जहाँ शनिवार 18,11,2023 को SSB का जवान नगेन्द्र यादव ने आज अंतिम सांस लिया है। नगेन्द्र यादव जवान का पार्थिक शरीर गांव पहुंचते ही पूरे गांव वासियों में शोक की लहर दौड़ गयी है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

8 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

9 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago