गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती समारोह मना रहा है। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय की हीरक जयंती को स्मरणीय बनाने हेतु एक विशेष स्मृति सिक्के तथा डाक विभाग के सहयोग से निर्मित विशेष डाक टिकट का लोकार्पण करेंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के सूचना, प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री एवं थीम सॉन्ग का लोकार्पण और विशेष स्मारिका का विमोचन करेंगे। जो विश्वविद्यालय की 75 वर्षों की उपलब्धियों, अकादमिक यात्रा और सामाजिक योगदान का दस्तावेज है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में महंत दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह और हीरक जयंती द्वार का शिलान्यास और ” हीरक जयंती स्पोर्ट्स स्टेडियम ” के शिलापट्ट का अनावरण किया जाएगा।
समारोह में विश्वविद्यालय उन सात विशिष्ट पूर्व छात्रों को सम्मानित करेगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण दो पुरातन छात्रों को भी स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में सम्मानित होने वाले विशिष्ट पूर्व छात्र प्रो. रामदेव शुक्ल, नरेंद्र नाथ दुबे, प्रवीण कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्रा, वंदना त्रिपाठी, शोभित मोहन दास और प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी शामिल हैं।
हीरक जयंती समारोह श्रृंखला के अंतर्गत ‘वॉक फॉर लिगेसी’ का आयोजन हुआ, जिसमें कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय के विभागों ने हीरक जयंती के अवसर पूरे एक वर्ष में 75 कार्यक्रमों का आयोजन किया।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…