Categories: Uncategorized

डीएम व एसपी ने की जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
दोनो अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, पाकशाला व जेल परिसर की साफ– सफाई आदि का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समस्या के निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता बंदियों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। एकअल्पवयस्क बंदी द्वारा जमानतदार के अभाव में रिहाई न होने की बात बताई गई। जिलाधिकारी ने न्यायालय के साथ समन्वय करते हुए बंदी के जमानत की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
जेल निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जेल में 619 पुरुष बंदी, 52 महिला बंदी, 62 अल्पवयस्क बंदी और 09 विदेशी बंदी हैं। जेल मैन्युअल के अनुसार सभी बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago