योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया, जो 15 जून 2023 से 21 जून 2023 तक निरंतर चलेगा। प्रातः काल बड़ी संख्या में लोग योग करने के लिए रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे।
योग शिविर का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डा० दिनेश कुमार चौरसिया क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा की योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। योग करने से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास आदि होता है। योग दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में योगाभ्यास के प्रति जागरुकता लाने की है, क्योंकि, आजकल शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण लोगों को विभिन्न समास्याएं होती हैं। नियमित कुछ देर योग का अभ्यास करके हम खुद को पूर्ण रूप से पूर्ण स्वस्थ रख सकते हैं।जिला विकास अधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 15 जून से 21 जून 2023 तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। शासन द्वारा योग दिवस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है। योग सप्ताह की शुरुआत आज की गई है।योगाभ्यास आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक समीर जौली, सारंग सिंह एवम आयुष विभाग से योग प्रशिक्षक यतेन्द्र विश्वकर्मा , शैलेंद्र सिंह, ऊषा चौरसिया के द्वारा कराया गया। कॉमन योग प्रोटोकॉल में ग्रीवा चालन,स्कंध चालन, सशकासन , शवासन इत्यादि कराया गया।
इस दौरान डा राजेश झा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरीश चंद्र नाथ बेसिक शिक्षा अधिकारी, डा ज्ञान चंद मौर्य,आयुष चिकित्सक, योग प्रशिक्षक जितेंद्र दीक्षित, पिंटू लाल,कंचन तिवारी,विक्रम ज्योति पाण्डेय, इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

4 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

5 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

5 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

6 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

7 hours ago