देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की वैन्यू कार और तीन क्रिकेट स्टम्प बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश चौराहे पर राजू यादव निवासी मटियरा जगदीश के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई थी। आरोप है कि आदर्श प्रताप यादव, विवेक यादव और उनके साथियों ने क्रिकेट स्टम्प, रॉड और चाकू से हमला किया, जिससे राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता अशोक यादव की तहरीर पर 20 अक्टूबर को लार थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में लार पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर माधोपुर मोड़ के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श प्रताप यादव निवासी रावतपार अमेठिया, थाना लार और विवेक यादव निवासी कठौड़ी, थाना भाटपाररानी, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आदर्श प्रताप यादव के विरुद्ध वर्तमान मामले के अलावा वर्ष 2021 में आईटी एक्ट तथा वर्ष 2022 में मारपीट सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल राव, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल दिवाकर चौहान शामिल रहे।
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…
पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…
दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित शाहजहांपुर…
डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…