खाना बनाते समय लगी आग कई घर जल कर राख

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील अंतर्गत- मझौलिया नंबर 2 में आग का तांडव देखने को मिला। ग्राम निवासी छेदी का झोपड़ी का ही घर था झोपड़ी में खाना बन रहा था। तब तक हवा के वजह से झोपड़ी में आग लग गई। लोगो ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप पकड़ लिया और अगल-बगल के घरों तक पहुंचने लगा । कासिम के छत पर आग पकड़ लिया और छत पर जितना सारा सामान रखा हुआ था सभी जलकर राख हो गया। जिसको देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े और पानी बालू से बुझाने की कोशिश करने लगे। गांव के कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया और आग की पूरी सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस आग से छेदी और जलालुदीन दोनों लोगो के घर में आए बहुत नुकसान हुआ घर में कुछ नहीं बचा सब जलकर राख हो गया।
इतना ही नहीं उन लोगों के पशु भी जल गए । उसमें बहुत सारी बकरियों की संख्या थी। जो पूरी तरह से जल चुकी थी। इस दौरान
चंदन यादव (ग्राम प्रधान), पंकज पांडे, नितेश पांडे, अशोक , प्रेम शर्मा, योगेंद्र यादव, विशाल यादव, मुन्ना, अंश पांडे आदि ग्रामवासी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

2 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

2 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

21 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago