एसपी और डीआईजी ने एक साथ किया अतरौलिया थाना का वार्षिक निरीक्षण

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
डीआईजी परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार तथा पुलिस कप्तान अनुराग आर्य द्वारा प्रातः 8 बजे अतरौलिया थाना का संयुक्त वार्षिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के पहुंचते ही पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने थाने का शिकायत रजिस्टर, पंजीकृत मुकदमा, मालखाने का रखरखाव तथा विचाराधीन मुकदमा व गिरफ्तारी की जानकारी लिया और थाना परिसर का भी मुआयना किया।
डीआईजी द्वारा थाना पर उपस्थित लोगों से बातचीत किया गया तथा लोगों से पुलिस कार्यों को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। इस दौरान नीरज तिवारी द्वारा वर्षों से लंबित बढ़या बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग दोहराई गयी जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए पुलिस चौकी स्थापित करने का आश्वासन दिया, साथ ही अतरौलिया मुख्य चौराहे से थाना तक जाने वाले मार्ग लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से जिलाधिकारी से बात करने को कहा। अतरौलिया मुख्य चौराहे पर पुलिस पिकेट लगाने का भी निर्देश दिए। डीआईजी अखिलेश कुमार ने बताया कि थाने के वार्षिक निरीक्षण में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिली। पुलिस कार्यप्रणाली तथा थाने की साफ-सफाई भी अच्छी रही।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण के माध्यम से क्षेत्र की जनता से रूबरू होने का अवसर मिला, लोगों का सुझाव मांगा गया, उसी के अनुसार पुलिस कार्यप्रणाली में बदलाव किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से आईपीएस अमरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित, क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर के अलावा रमाकांत मिश्र, जितेंद्र सिंह गुड्डू, नीरज तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, दिनेश मद्धेशिया, राजाराम सिंह, राणा सिंह, प्रदीप शुक्ला, अभिषेक सिंह सोनू, नीरज मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

4 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

4 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago