शारीरिक और मानसिक सेवा को बेहतर बनाता है योग-रवि किशन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की श्री राघव शाखा,गोरक्ष प्रान्त गोरखपुर के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की सहयोग से नौका विहार,तारामंडल में क्रूज पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस संसार पर सदर सांसद रवि किशन ने बताया कि, आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और योग के फायदे के बारे में लोगों को अवगत कराना हैं। योग स्वच्छ विज्ञान पर आधारित एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो मन और शरीर के बीच में सामंजस्य लाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग एक स्वस्थ और तनाव पूर्ण जीवन जीने की कला और विज्ञान है। यह एक वैश्विक आयोजन है, स्वयं और समाज के लिए योग सभी धर्म, लिंग, जाति बिना भेदभाव के उसके लाभ पर जोर देगा ,इससे व्यक्तिगत लाभ, सामूहिक स्वास्थ्य और खुशी पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। योग करने से हमारे व्यस्त जीवन में शांति आती है योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है योग मन, शरीर, विचार और एकता का प्रतीक है। योग हमारे योग हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मूल्यवान है। योग करने से केवल हमारा शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता बल्कि यह खुद दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना को खोजने का तरीका है आईये हम शपथ ले कि, हम व्यस्त जीवन में प्रतिदिन एक घंटा योग के लिए निकालेंगे।
इस अवसर पर श्री राघव शाखा की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि , योग व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार हैं,जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा के बीच में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। नियमित योगाभ्यास से हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है और बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम बनता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक प्रस्ताव के बाद 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को योग दिवस घोषित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के समग्र लाभों के बारे में आम जनता को जागरूक करना और संतुलित जीवन के लिए सभी को प्रोत्साहित करना है। जिस प्रकार सूर्य, पृथ्वी पर प्रकाश , गर्मी और जीवन लाता है, उसी प्रकार योग करने से जीवन शक्ति में वृद्धि होती है। आध्यात्मिक रूप से आत्म जागरूकता को बढ़ावा देता है आंतरिक शांति को प्रोत्साहित करता है और स्वयं और दुनिया के बीच के संबंध को मजबूत बनाता है।
शुक्रवार के इस योग दिवस के अवसर पर हमारे सभी सदस्य और पदाधिकारी का सहयोग रहा है, हम इनके आभारी हैं।आज के आयोजन पर मुख्य रूप से डॉ. एल. बी. पांडेय, डा .राज, वैशाली सिंह, तान्या जायसवाल, डॉ.शोभित श्रीवास्तव, शिवम पांडेय, वैष्णवी सिंह, जितेंद्र निषाद, रुद्र गुप्ता,संदीप पुंडीर, अर्चना सिंह, अदिति सिंह, संगीता साहनी ,सरिता, सुयश, नीलू कनौजिया आदि लोगों ने आदि लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

10 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

13 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

13 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

14 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

14 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

14 hours ago