Sunday, March 15, 2026
Homeमहाराष्ट्रविवेक विद्यालय में योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विवेक विद्यालय में योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर विवेक विद्यालय स्कूल, विक्रोली पार्कसाइट में स्वस्थ वातावरण में योग दिवस मनाया गया। योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा और विश्व को भारतीय संस्कृति का एक अमूल्य उपहार है। इसीलिए इस वर्ष छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विवेक थोरात ने सभी विद्यार्थियों को विश्व योग दिवस के महत्व के साथ-साथ योग विज्ञान भारत द्वारा विश्व को दिया गया एक उपहार है तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से योग आसनों का महत्व समझाया। खेल शिक्षक फडतरे और अन्य साथी शिक्षकों ने विभिन्न योग मुद्राओं, सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया और छात्रों ने बहुत उत्साहपूर्ण माहौल में आसन किए। विश्व योग दिवस कार्यक्रम में संस्था की निदेशक मनीषा थोरात मौजूद रहीं. इस प्रकार विवेक विद्यालय में ‘विश्व योग दिवस’ अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments