Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedयादव समाज सेवा समिति ने बैठक कर सह कार्यकारिणी का किया गठन

यादव समाज सेवा समिति ने बैठक कर सह कार्यकारिणी का किया गठन

मुंगेली/छत्तीसगढ़(राष्ट्र की परम्परा) यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा रविवार की देर शाम उद्घाटन, बैठक व सह कार्यकारिणी का गठन समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा पर पुष्पहार और श्रीफल अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। समारोह का मंच संचालन और अध्यक्षता अशोक कुमार यादव के द्वारा किया गया। बैठक का उद्देश्य- यादव समाज के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करना, समाज को स्वरोजगार और व्यापार की ओर अग्रसर करके जीवन स्तर को ऊपर उठाना आदि पर विचार किया गया। सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर तिलक लगाकर स्वागत और सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने यादव समाज के उन्नति और विकास के लिए अपना-अपना वक्तव्य प्रस्तुत किये। कवि पदाधिकारीयों ने काव्य पाठ किये। समिति के बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसके पदाधिकारी- संस्थापक व अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, सचिव प्रकाश यादव, संरक्षक संतोष कुमार यादव, संरक्षक सहोरिक यादव, सलाहकार रामभरोस यादव, उपाध्यक्ष सुखसेन यादव, सहसचिव गोलूराम यादव, सभापति हरीश यादव, उपसभापति आल्हा यादव, प्रचार मंत्री योगेश यादव, सह कोषाध्यक्ष तिलकराज यादव, सह कोषाध्यक्ष छल्लूराम यादव, संगठन मंत्री धनराज यादव, प्रचार मंत्री विरेन्द्र यादव, मंत्री जितेन्द्र यादव, संगठन मंत्री राममिलन यादव, संयोजक विजय कुमार यादव, सहसंयोजक सतानंद यादव, प्रवक्ता द्वारिका यादव, मीडिया प्रभारी दिलेश्वर यादव, युवा शक्ति केंद्र संयोजक राजाराम यादव, सहसंयोजक बेदराम यादव, कार्यकारिणी सदस्य गौतम यादव, श्रीराम यादव, राकेश यादव, विकास यादव को बनाया गया। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments