सूर्य देवता का यह प्रकोप है,
या गर्म हवा के जलते झोंके हैं,
सूरज बाबा का तेज व्याप्त है,
या पछुवा पवन के शोर ज़ोर हैं।
दोनों को ये कैसा साथ मिला है,
संग संग मिल कर सारे जग को,
अपनी तपती मुट्ठी में कर लेते हैं,
तीनों लोकों में त्राहि मचा देते हैं।
पछुआ की लू लपटें बनकर,
फैलाती रहती हैं अपना ताप,
कहीं किसी का घर जलता है,
कहीं कहीं पर है उठती भाप।
दोनों मिल करते ऐसा उत्पात,
सब इंसानों का भुनता है गात,
हाथ जोड़ विनती करे सारा जग,
नहीं सुनते हैं वह किसी की बात।
टप-टप टपके तन से पसीना,
हो सुबह सुबह या सायंकाल,
एसी, पंखे दिन – रात हैं चलते,
आदित्य इस गर्मी से सब बेहाल।
डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…