सुबह 5 से 8 बजे तक चला देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार की सुबह 5 से 8 बजे तक जनपद में “मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की। अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस व आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर विश्वास व सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना, छोटे-मोटे विवादों का सामुदायिक स्तर पर समाधान करना तथा मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा देना रहा। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली गई, चोरी की गाड़ियों की पड़ताल की गई, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही महिलाओं व बच्चियों से छेड़खानी करने वालों तथा अवैध असलहा एवं मादक पदार्थ रखने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। थानावार चेकिंग परिणाम:
अभियान के अंतर्गत जनपद के 27 स्थानों पर कुल 574 व्यक्तियों व 346 वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले 05 वाहनों का ई-चालान भी किया गया। थाना कोतवाली क्षेत्र में 65 व्यक्तियों व 50 वाहनों, रामपुर कारखाना में 36 व्यक्तियों व 23 वाहनों,
तरकुलवा में 25 व्यक्तियों व 12 वाहनों, बघौचघाट में 20 व्यक्तियों व 08 वाहनों, महुआडीह में 20 व्यक्तियों व 14 वाहनों, रुद्रपुर में 16 व्यक्तियों व 07 वाहनों, गौरीबाजार में 26 व्यक्तियों व 18 वाहनों, मदनपुर में 25 व्यक्तियों व 17 वाहनों, एकौना में 19 व्यक्तियों व 13 वाहनों, सलेमपुर में 25 व्यक्तियों व 16 वाहनों, लार में 19 व्यक्तियों व 09 वाहनों, खुखुन्दू में 25 व्यक्तियों व 15 वाहनों, बरियारपुर में 35 व्यक्तियों व 20 वाहनों, भाटपाररानी में 24 व्यक्तियों व 17 वाहनों, भटनी में 21 व्यक्तियों व 13 वाहनों, बनकटा में 22 व्यक्तियों व 10 वाहनों, खामपार में 20 व्यक्तियों व 12 वाहनों, श्रीरामपुर में 32 व्यक्तियों व 15 वाहनों, बरहज में 18 व्यक्तियों व 13 वाहनों, मईल में 35 व्यक्तियों व 15 वाहनों, भलुअनी में 24 व्यक्तियों व 15 वाहनों तथा सुरौली में 22 व्यक्तियों व 14 वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अभियानों को निरंतर चलाया जाएगा ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम हो।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

20 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

20 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

20 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

20 hours ago