सुबह 5 से 8 बजे तक चला देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार की सुबह 5 से 8 बजे तक जनपद में “मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की।
अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस व आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर विश्वास व सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना, छोटे-मोटे विवादों का सामुदायिक स्तर पर समाधान करना तथा मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा देना रहा। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली गई, चोरी की गाड़ियों की पड़ताल की गई, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही महिलाओं व बच्चियों से छेड़खानी करने वालों तथा अवैध असलहा एवं मादक पदार्थ रखने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई।
जनसंपर्क के दौरान लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।
थानावार चेकिंग परिणाम:
अभियान के अंतर्गत जनपद के 27 स्थानों पर कुल 574 व्यक्तियों व 346 वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले 05 वाहनों का ई-चालान भी किया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्र में 65 व्यक्तियों व 50 वाहनों,
रामपुर कारखाना में 36 व्यक्तियों व 23 वाहनों,
तरकुलवा में 25 व्यक्तियों व 12 वाहनों,
बघौचघाट में 20 व्यक्तियों व 08 वाहनों,
महुआडीह में 20 व्यक्तियों व 14 वाहनों,
रुद्रपुर में 16 व्यक्तियों व 07 वाहनों,
गौरीबाजार में 26 व्यक्तियों व 18 वाहनों,
मदनपुर में 25 व्यक्तियों व 17 वाहनों,
एकौना में 19 व्यक्तियों व 13 वाहनों,
सलेमपुर में 25 व्यक्तियों व 16 वाहनों,
लार में 19 व्यक्तियों व 09 वाहनों,
खुखुन्दू में 25 व्यक्तियों व 15 वाहनों,
बरियारपुर में 35 व्यक्तियों व 20 वाहनों,
भाटपाररानी में 24 व्यक्तियों व 17 वाहनों,
भटनी में 21 व्यक्तियों व 13 वाहनों,
बनकटा में 22 व्यक्तियों व 10 वाहनों,
खामपार में 20 व्यक्तियों व 12 वाहनों,
श्रीरामपुर में 32 व्यक्तियों व 15 वाहनों,
बरहज में 18 व्यक्तियों व 13 वाहनों,
मईल में 35 व्यक्तियों व 15 वाहनों,
भलुअनी में 24 व्यक्तियों व 15 वाहनों तथा
सुरौली में 22 व्यक्तियों व 14 वाहनों की चेकिंग की गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अभियानों को निरंतर चलाया जाएगा ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम हो।

rkpnews@desk

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

3 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

5 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

5 hours ago