कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था स्पा और सेक्स का कॉकटेल, 12 गिरफ्तार

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने गढ़ रोड स्थित सम्राट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से एक बड़ा खुलासा किया है। यहां एफेबल डिजाइन्स कंपनी के नाम से चल रहे कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की आड़ में अवैध स्पा सेंटर और सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था।

शनिवार देर शाम नौचंदी थाना पुलिस और मेडिकल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारते हुए 12 लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों में सेंटर का मालिक राजवीर, आठ युवतियां और चार युवक शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के नाम पर यहां लंबे समय से गुपचुप तरीके से स्पा चलाया जा रहा था, जहां ग्राहकों को मसाज के साथ देह व्यापार की भी सुविधा दी जा रही थी।

एसपी सिटी मेरठ ने बताया कि इस पूरे मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

3 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

4 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

4 hours ago