आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिवार संग किया भोजन


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
कस्बा सहित आसपास गांवों में आंवला नवमी (अक्षय नवमी) उत्साह से मनाया गया। महिलाओं ने घरों में पकवान बनाकर आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिवार के साथ वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया। पर्व को लेकर मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार समेत पकवान बनाकर भोजन करने से परिवार में आरोग्यता व सुख-समृद्धि आती है। बुधवार को अक्षय नवमी को लेकर सुबह से ही आंवला पेड़ों का पूजन करने के लिए महिलाओं की कतारें लग गई। पं. विजय शंकर दूबे ने बताया कि अक्षय नवमी पर किया गया जप, तप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी पापों से मुक्त कर मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला होता है, इस दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर परिवार समेत भोजन करने से भोजन अमृत के समान हो जाता है और इससे आरोग्यता रहती है। अगर आंवले की पूजा करना और इसके नीचे बैठकर भोजन बनाना और खाना संभव नहीं हो तो इस दिन आंवले का सेवन करने का प्रयास अवश्य करें जो बेहद लाभप्रद रहेगा। मान्यता है कि लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर भगवान विष्णु और भगवान शिव को भोजन कराया और स्वयं भोजन किया था। तभी से आंवला वृक्ष पूजन की यह परंपरा चली आ रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

6 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

7 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

8 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

8 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

8 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

9 hours ago