एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र रिशांग श्रीवास्तव ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें यूके, रूस, चीन, जॉर्जिया, उज़बेकिस्तान, कजाकिस्तान, नेपाल और किर्गिस्तान के मेडिकल विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश का अवसर मिला है। खास बात यह है कि उन्हें फीस में 82 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुई है।
गुरुवार देर रात परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल छा गया। माता-पिता ने बेटे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। रिशांग ने ऑल इंडिया स्तर पर 1027वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
परीक्षा का आयोजन एकेड फ्लाई एजेंसी द्वारा 4 मई को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) माध्यम से ऑनलाइन कराया गया था, जिसमें छात्रों को 60 मिनट में 60 प्रश्न हल करने थे। परीक्षा में देशभर से करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच रिशांग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की।
रिशांग श्रीवास्तव के पिता बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में सीनियर एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। बेटे की सफलता से परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है।
रिशांग ने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूषड़ से पूरी की थी, जबकि इंटरमीडिएट की शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल से प्राप्त की। शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे रिशांग का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।
अपनी सफलता पर रिशांग ने कहा कि यह उपलब्धि माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago