देवरिया में गरजे योगी: “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” से “विकास मॉडल” तक बदली यूपी की पहचान, 655 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शुक्रवार को देवरिया में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” के रूप में बन चुकी थी, लेकिन आज प्रदेश विकास, सुरक्षा और निवेश का नया मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि कभी दूसरे राज्यों के लोग यूपी का नाम सुनकर दूरी बना लेते थे, जबकि अब लोग “जय श्री राम” बोलकर गले मिलते हैं।
मुख्यमंत्री ने देवरिया जनपद के लिए 655 करोड़ रुपये लागत की 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रदेश में तेज रफ्तार विकास और मजबूत कानून व्यवस्था ने उत्तर प्रदेश की छवि को पूरी तरह बदल दिया है।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में “नए भारत” का विजन धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले पूर्वांचल में फोरलेन सड़कों की कल्पना भी कठिन थी, लेकिन आज कुशीनगर-देवरिया-बलिया और गोरखपुर-देवरिया-सिलीगुड़ी मार्गों को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इससे आवागमन सुगम हुआ है और व्यापार, निवेश व रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की सबसे बड़ी बुनियाद बेहतर कनेक्टिविटी होती है। पहले गोरखपुर से देवरिया आने में घंटों जाम का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सड़क परियोजनाओं ने लोगों की यात्रा आसान बना दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांव, किसान, नौजवान और व्यापारियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
सभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री ने आगामी 2027 के चुनावी संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार केवल समस्याओं की चर्चा नहीं करती, बल्कि समाधान प्रस्तुत करती है और जनता उसी समाधान पर भरोसा करती है। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव और जनता के सहयोग से ही आगे बढ़ते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और विकास की राजनीति पर भरोसा रखें।
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और ईरान-अमेरिका संकट के कारण तारकोल की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को इंटरलॉकिंग और सीसी रोड निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लागत बढ़ने के बावजूद विकास कार्यों की गति नहीं रुकने दी जाएगी।
लगभग आधे घंटे के भाषण में मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी पर सबसे अधिक हमलावर दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान प्रदेश में अराजकता और अपराध चरम पर था। बेटियां शाम के बाद घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती थीं और व्यापारी भय के माहौल में काम करते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में माफिया प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं और “गुंडे मिट्टी में मिल गए”।
कार्यक्रम में सांसद Shashank Mani Tripathi, कृषि मंत्री Surya Pratap Shahi, राज्यमंत्री Vijayalakshmi Gautam, परिवहन मंत्री Dayashankar Singh, एमएलसी Ratanpal Singh, विधायक Shalabh Mani Tripathi सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया।
देवरिया में गरजा सपा का विरोध: बरहज की बदहाल सड़क, अधूरा मोहन सेतु और महंगाई…
देवरिया में आधी रात पुलिस कार्रवाई, सपा नेता अनिल यादव नजरबंद; CM से मिलने से…
सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…
इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…