समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक


सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय डाक बंगला में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री /विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पूरे प्रदेश का विकास बंद पड़ा है। वर्तमान सरकार को सिर्फ लूट खसोट से मतलब है उन्होंने कहा कि, गोदामों पर खाद बीज का आभाव है।तहसील के अंतर्गत आने वाले किसी भी सरकारी गोदाम में खाद बीज नहीं है।नहरों में पानी नहीं है। धान की फसल पानी के बिना सुख गई।अब नहर में पानी नहीं आने से रबी की बोवाई भी नही हो पा रही है। सरकारी आफिस भ्रष्टाचार का पनाहगाह बन चुके है। उपर से नीचे तक पूरा सरकारी तंत्र भ्रष्टाचार में डूबा है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा।उसे फर्जी मुकदमे फसाकर जेल में डाल दिया जाएगा। देश में पुरखो द्वारा बनाई गई संपत्ति को यह सरकार बेच रही है, वही अपने चंद उद्योगपतियों का करोड़ो लाख रुपए माफ किया जा रहा है, दूसरी तरफ गरीब जनता से जीएसटी और टैक्स के नाम पर वसूला जा रहा है। अस्पतालों में डाक्टर और दवाई नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर दलालों का अड्डा बन चुका है। बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री रिजवी ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पहलवानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया वही कार्यकर्ताओं से गांव में कराए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों की सूची ली गई। बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम पट्टी के कई बार प्रधान रहे भवानी शंकर यादव के असामयिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर मदन राय, विवेक सिंह, सत्येंद्र शर्मा, गुरुज लाल राजभर, मुन्नीलाल, अनंत मिश्रा, वीर बहादुर वर्मा, राजेंद्र यादव, भीष्म यादव, खुर्शीद आलम आदि लोगों ने विचार रखे बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम जी यादव एवं संचालन अनंत मिश्रा ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

32 minutes ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

36 minutes ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

9 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

21 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

22 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

22 hours ago