नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों में से दो डूब गये, जबकि एक किशोर को ग्रामीणों ने बचा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर के लगभग तीन किशोर निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सरयू नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे और तीनो नहाने लगे तभी अचानक दो किशोरों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए।
डूबने वाले किशोरों की पहचान अर्पित राजभर, उम्र 11 वर्ष, पुत्र पवन राजभर और अमन राजभर, उम्र 12 वर्ष, पुत्र बबलू राजभर के रूप में हुई है। दोनों किशोर पानी में डूब गए। वहीं तीसरा किशोर सुधीर राजभर, उम्र 14 वर्ष, पुत्र सोमनाथ राजभर को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया।
डूब रहे किशोरो की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी, जबकि एक को आस पास के लोगो ने बचा लिया।

rkpshomnath

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

3 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

4 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

4 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

4 hours ago