जी एम एकेडमी में बढ़ चढ़ कर मनाया गया विश्व योगा दिवस

विश्व योगा दिवस पर सिखाया गया निरोग रहने के गुण

सीखें योग, पूर्ण मनोयोग, बने रहेंगे सदा निरोग- मोहन द्विवेदी

योग दिवस अनुशासन, स्वास्थ्य एवं संतुलन की जागरूकता का विशेष दिन- प्रधानाचार्य, जी एम एकेडमी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व योगा दिवस पर नौवीं से बारहवीं के उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को योग के महत्व को बताते हुए अनेकों योगाभ्यास कराया गया।
योग प्रशिक्षक वेद प्रकाश दुबे ने पाद हस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, वक्रासन, शलभासन, सेतुबंध आसन, भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, हलासन, कटि चक्रासन, मकरासन, सर्वांगासन, कपालभाति, नाडी़ शोधन, सूर्य नमस्कार के साथ साथ शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान मुद्रा आदि का अभ्यास कराते हुए उनके महत्व एवं मिलने वाले लाभों की विस्तृत व्याख्या करते हुए नियमित योग की विशेष सलाह दी।
प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि योग नियमित करने की क्रिया है। भगवान द्वारा दिए गये इस कीमती शरीर का कोई हिस्सा बाजार में उपलब्ध नहीं है। नियमित योग द्वारा हम सभी को अपने शरीर को स्फूर्तिवान और निरोगी बना सकते हैं। आगे श्री द्विवेदी ने कहा कि सीखें योग, पूर्ण मनोयोग, बने रहेंगे सदा निरोग। योग दिवस अनुशासन, स्वास्थ्य एवं संतुलन की शिक्षा का दिवस होता है, जो हमें प्राकृतिक रुप से परिपूर्ण करता है।
विद्यालय की शारीरिक शिक्षा की अध्यापिका विभूषिका द्विवेदी, खेल अध्यापक राकेश मिश्रा, दिलीप सिंह, आशुतोष तिवारी, एस एन पांडेय, सुनील गुप्ता, प्रमोद यादव, मुन्ना चौहान, विकास विश्वकर्मा, अभिषेक मौर्या आदि की भूमिका सराहनीय रही।
इस आनंददायक योगा में दिव्या, महिमा, अमन, राज, सिद्धार्थ सहित नौवीं से बारहवीं के सैकड़ों छात्र छात्राएं तथा समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अंत में प्रधानाचार्य ने योग प्रशिक्षक श्री दुबे द्वारा बताए गए सभी योगाभ्यास की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

9 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

9 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago