अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विकासखंड घुघली सहित शिक्षण संस्थानों में हुआ योगाभ्यास

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड घुघली सहित शिक्षण संस्थानों में योग शिविर आयोजित कर योग प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया।
विकासखंड घुघली के परिसर में राम प्रताप यादव तकनीकी सहायक व ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक घुघली के अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजीत पांडेय, राकेश पटेल,सचिंद्र श्रीवास्तव, तेज प्रताप मिश्रा, एडीओ एजी के.एन. दुबे, हेमंत गुप्ता , एडीओ आईएसबी सुधीर कुमार,अजय जायसवाल बिट्टू , राकेश जायसवाल, विजय यादव, ऋषिकेश पटेल, काशी चौधरी, जयचंद प्रसाद सहित भारी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहें।
गुरु गोरक्षनाथ पीजी कालेज जोगिया एवं ललिता सावित्री देवी महिला महाविद्यालय ढोंढिला तिलकवनियां के सभागार में आयोजित योग शिविर में ब्रह्म स्थान मठ जोगिया के महंत एवं विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी बालक दास ने योग के दर्शन व महत्व से परिचय कराते हुए नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, छात्र छात्राओं एवम डीएलएड प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास कराया।
इस अवसर पर गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ राजेश सिंह, प्राचार्य डॉ दयानंद पांडेय, विभागाध्यक्ष अमित घोष, शैलेंद्र बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र पाठक, डॉ राधेश्याम मल्ल, डॉ ब्रजभूषण त्रिपाठी, पंकज विश्वकर्मा, राकेश शाही, अमरनाथ पटेल, नारायण त्रिपाठी, नंदकिशोर गोंड, राधेश्याम गुप्त, गुड्डू सिंह, सुनील तिवारी, अवधेश जायसवाल ने शिविर में सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया।
इसी प्रकार सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज पुरैना खंडी चौरा व तिलक एकेडमी में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंधक जनार्दन प्रसाद गुप्त ने अपने संबोधन में कहा कि योग से शरीर निरोग रहता है। इसका नियमित अभ्यास करने से लोग लंबी उम्र तक स्वस्थ्य व निरोगी रह सकते हैं। प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे ने कहा कि योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। योग न सिर्फ शरीर को फिट रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। यह लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है और कई परेशानियों से राहत दिलाता है। इस अवसर पर प्रशांत गुप्त, दिवाकर सिंह, नवीन मिश्र एवम बीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
घुघली थाना पर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों को योग और व्यायाम कराया गया।
इसी तरह शिवम सरस्वती इंटर कालेज पोखरभिंडा में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, टीडीएम इंटर कालेज घुघली में प्रधानाचार्य अनूप कुमार जायसवाल, प्रबंधक शंभू शरण जायसवाल एवम उपप्रबंधक गौतम जायसवाल के मार्गदर्शन में बच्चों एवं शिक्षकों ने योगासन किया। ज्वाला प्रसाद ओझा इंटर कालेज पोखरभिंडा में प्रबंधक सुमन ओझा और शांतनु कुमार ओझा के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योगाभ्यास कराया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक अनुज कुमार तिवारी ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को योगाभ्यास कराया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामचंद्र कन्नौजिया, शिक्षक कुलदीप चन्द, हरिनारायण यादव, बीरेश कुमार, मिथिलेश्वर पाठक, श्रृंखला श्रीवास्तवा, मंजू यादव, रुक्मिणी पटेल एवम रिंका वर्मा उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

9 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

10 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

10 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago