वन विहार पार्क में आयोजित हुआ विश्व वन्यजीव दिवस

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l वन विहार पार्क जीरा बस्ती स्थित सभागार में वन विभाग बलिया द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराज बाबा विद्यालय बैरिया की बच्ची शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक व हेटर कर्मी भी सम्मिलित हुए। विश्व वन्यजीव दिवस का थीम “जनता और ग्रह को जोड़ना वन्य जीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज” था। कार्यक्रम आरंभ सर्वप्रथम क्षेत्रीय वन अधिकारी मनियर द्वारा आकांत को का स्वागत कर वन्य जीव के रहन-सहन एवं सुरक्षा के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया, तत्पश्चात क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना द्वारा वन्य जीव एवं मानव के संबंधों एवं वन्य जीवन तथा मनुष्यों की आपसी शंकाओं एवं दूसरों पर निर्भरता के संबंध में अपने विचार रखे गए। अंत में प्रभावी निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया विमल कुमार आनंद द्वारा बताया गया कि हमारी इस धरती पर जीवन का आधार हमारे पेड़ पौधे वनस्पतियां व वन्य प्राणी है, इस धरती पर जड़ और चेतन का आधर व संसार है। भोजन, वस्त्र, औषधि, आजीविका, सौंदर्य बोध एवं स्वच्छ वायु हेतु हम प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति की उपकारों की प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करने हेतु प्राणी व पादप जगत की संरक्षण व संवर्धन में योगदान प्रस्तुत करना हमारा संवैधानिक नैतिक धार्मिक व सामाजिक कर्तव्य है। उनके द्वारा बताया गया कि वन्य प्राणियों की अंगों का अवैध व्यापार एवं वन्य प्राणियों की अंगों से बने हुए वस्तुओं एवं वस्त्रो का प्रयोग ना कर हम वन्य जीव का शिकार एवं वन्य जीव के अंगों की तस्करी को हतोत्साहित कर सकते हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि वन्य जीव के अंगों से निर्मित वस्त्र एवं वस्तुओं का प्रयोग नहीं करेंगे वन्यजीवों के संरक्षण हेतु सदा तत्पर रहेंगे । प्रभागीय निदेशक द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस की अवसर पर विधिवत एवं विस्तार से अपने विचार रखे गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई । कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में रोहित मिश्रा क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना, ज्योति यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी बलिया, सरिता गौतम क्षेत्रीय वन अधिकारी मनियर, प्रशांत शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी छाता, जयशंकर प्रसाद वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया अखंड प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडे, मुकेश चंद्र राय, मंगल देव सिंह, सुरेंद्र यादव एवं अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

2 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

2 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

2 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

2 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

2 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

2 hours ago