रहस्यमय परिस्थितियों मे ट्रक चालक की मौत, परिजनों मे कोहराम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारामहमूदपुर गांव निवासी युवक एक युवक का घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर सरसो के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। उसके चेहरा खून से सराबोर था। शव के बगल में ही एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा पड़ा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसके चेहरे पर गंभीर वार कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त थाना क्षेत्र के चितारामहमूदपुर गांव के बिछियापुर पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ बिन्दू स्वर्गीय उदय राज यादव पेसे से ट्रक ड्राइवर था। 10 दिन पहले ट्रेलर चलाने के लिए घर से गया था, 2 मार्च की शाम करीब 7 बजे बालू लदा ट्रेलर लेकर वह सुरहन गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी करके खलासी को खाना लेने के लिए मार्टिनगंज बाजार में ढाबे पर गया, खाना खाने के बाद खलासी को ट्रेलर में सोने को लेकर अपने घर जाने की बात कहकर बिछियापुर के लिए रवाना हो गया। आज सुबह सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव निवासी ट्रेलर मालिक मोहम्मद सद्दाम वीरेंद्र यादव के घर पहुंच करके पूछा कि वीरेंद्र कहां है टेलर में बालू लदा है उसे खाली करना है, पेट्रोल पंप पर क्यों खड़ी है। पत्नी ने बताया कि वह घर आए ही नहीं। परिजनों ने आशंका बस इधर-उधर खोजबीन शुरू की लेकिन, रविवार की दोपहर 12 बजे तक कुछ पता नहीं चल पाया। दोपहर में ही गांव की कुछ महिलाएं बनगांव माइनर से 100 मीटर दूरी पर अपना सरसों के खेत देखने के लिए गई थी सरसों के खेत में ही मुंह के बगल लेटी हुई लाश देकर के शोर मचाया। ग्रामीणों ने जब जाकर के लाश को पलटा तो वह लाश वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु की के रूप में पहचान हुई। चेहरा खून से लथपथ था और बगल में ही एक लकड़ी का करीब 5 फुट मोटा डंडा पड़ा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंचे दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल और पर्स भी अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी उषा का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के मां-बाप पहले ही मर चुके हैं, उसके पास कोई भाई नहीं था। मृतक के पास तीन बच्चे आदित्य, अंश और अभिनव नाबालिक बच्चे हैं वीरेंद्र ही अपने घर का रोजी-रोटी का सहारा था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

4 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

4 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

4 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

5 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

5 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

12 hours ago