केवल गोली, टेबलेट, कैप्सूल या
इंजेक्शन ही औषधि नहीं होते हैं,
रात में जल्दी सोना, ब्रह्ममुहूर्त में
जल्दी उठना औषधि से होते हैं।

रोज़ व्यायाम, ध्यान मनन करना,
योग, प्राणायाम, उपवास करना,
हँसना, हँसाना और खुश रहना भी,
औषधि होता है सबकी मदद करना।

अनुशासित जीवन चर्या, ख़ान पान
शुद्ध रखना, सकारात्मक सोच रखना,
प्रकृति की सुंदरता औषधि होते हैं,
रवि रश्मियों से ऊर्जा प्राप्त करना।

ताज़े फल, फूल, हरी हरी सब्ज़ी,
दूध, दही, घी व शुद्ध शाकाहारी,
भोजन जीवन जीने के लिए करें,
श्री अन्न, मोटा अनाज खूब खायें।

वर्तमान में, हर हाल में खुश रहना,
सबसे प्रेमभाव रखना, मित्रता बढ़ाना,
बाज़ार का जंक फ़ूड नहीं ख़ाना,
औषधि होता है चिंता रहित रहना।

नंबर वन होने का चस्का मत पालें,
यह निंदिया में ख़लल डालता है,
नींद नहीं आने पाती है तो आदित्य,
कोई किसी काम का नहीं रह पाता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

2 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

10 minutes ago

यमन की जंग का दोहरा असर: एक लाख से ज्यादा विस्थापित, वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी दबाव

यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…

18 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

9 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

10 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

10 hours ago