आचार्य चाणक्य के जयंती पर होगा भव्य आयोजन
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 1 जून को पूरे देशभर में विश्व ब्राह्मण दिवस बड़े ही धूमधाम और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मऊ जिले में विशेष आयोजन किए जाएंगे। बी.एस.एस. परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि मऊ जनपद में यह पर्व आचार्य चाणक्य की जयंती के रूप में भी विशेष रूप से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि एक जून को जिले में शीतला माता मंदिर, कोपागंज गौरीशंकर मंदिर, और दोहरीघाट सहित अनेक स्थानों पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठियाँ तथा ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं एकता को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य जिन्होंने न केवल मौर्य साम्राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि अपनी विद्वत्ता और कूटनीति से भारतीय इतिहास को नई दिशा दी, उनके जीवन और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाना आज की आवश्यकता है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन, विद्वान पंडित, और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी।
पंडित अजीत कुमार पाण्डेय ने समस्त ब्राह्मण समाज से अपील की कि वे 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लें और अपने सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व महसूस करें।
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…
पालकोट में 13 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, शाम 6 से 8 बजे…
तिहाड़ से रिहा होकर अमेरिका पहुंचा UAPA आरोपी, विदेशी नागरिकों की जमानत पर उठे गंभीर…
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार का सहयोगी…
कोलकाता में कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, हथौड़े से शीशा तोड़ने का आरोप;…