मरीजों से बात कर जानी स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद औचक निरीक्षण गुरुवार को बस्ती मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रामानंद ने किया। निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ ने इमरजेंसी और जनरल वार्ड सहित अन्य कक्षों का भ्रमण का जायजा लिया। उन्होंने जनरल वार्ड में मरीजों और तीमारदारों से वार्ता कर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में पूछताछ भी किया। डॉ. रामानंद ने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए अस्पताल के स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट वेव से बचाव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरुणेश दूबे ने बताया कि कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर हैं। परंतु उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…
पालकोट में 13 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, शाम 6 से 8 बजे…
तिहाड़ से रिहा होकर अमेरिका पहुंचा UAPA आरोपी, विदेशी नागरिकों की जमानत पर उठे गंभीर…