राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी समस्याओं को लेकर कार्यशाला आयोजित

सेमेस्टर प्रणाली परीक्षा में आने वाली समस्याओं पर छात्र -छात्राओं को किया जाएगा जागरूक

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज के सभागार में प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित प्रवेश, अध्ययन-अध्यापन और परीक्षा परिणाम से जुड़े अनेक समस्याओं को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शासन और विश्वविद्यालय के द्वारा दिए गए शासनादेश के नियमों व उप नियमों पर चर्चा की गई l
कार्यशाला को संबोधित करते हुए अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रो छट्ठू यादव ने कहा कि शासन और विश्वविद्यालय स्तर पर घोषित शासनादेशों में अनेक ऐसे पक्ष हैं जिसे आसानी से विद्यार्थी नहीं समझ पाते हैं उन्हें अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और इन्हीं कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय द्वारा एक सर्कुलर तैयार किया गया है जिसे छात्र-छात्राओं में वितरित कर उसी के अनुरूप कार्यों को किए जाने के प्रति जागरूक करना होगा l
प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने संबोधित करते हुए कहां कि समसामयिक मुद्दों को अपने पाठ्यक्रम और कक्षाओं में शामिल करते हुए छात्रों को जागरूक करना होगाl शिक्षा को गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए भी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के व्याख्यान का आयोजन करना होगा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन भी करना होगाl कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देना होगा और उनके अध्ययन के मार्ग मे उत्पन्न हो रही कठिनाइयों को दूर करना होगाl
इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र सोनकर ,राहुल कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, डॉ शैलेंद्र उपाध्याय ,डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, डा विजयआनंद मिश्र ,डा राजू शर्मा ,सुनील तिवारी, अनिल सिंह , ने भी नई शिक्षा नीति पर अपने विचारों को व्यक्त किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव डूबी, 15 लोग थे सवार; 15 वर्षीय किशोरी लापता

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…

3 hours ago

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

4 hours ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

4 hours ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

5 hours ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

5 hours ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

5 hours ago