मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत हैंसर बाजार एवं सांथा ब्लॉक सभागार में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग सतीश कुमार एवं सहायक प्रबंधक पंकज कुमार पाण्डेय ने योजना की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षों तक शत-प्रतिशत ब्याज मुक्त एवं कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जिसे परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना भी अनिवार्य है। कौशल प्रशिक्षण में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एससी/एसटी/ओबीसी प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आईटीआई, पॉलीटेक्निक एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित अभ्यर्थी पात्र होंगे।
कार्यक्रम में बताया गया कि आवेदन केवल ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर स्वीकार किए जा रहे हैं। मिशन निदेशक लखनऊ द्वारा जनपद को 1600 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहायक आयुक्त उद्योग ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

सीएम फेलो जया राना ने योजना की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि गूगल प्ले स्टोर से सीएम युवा ऐप डाउनलोड कर योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में हैंसर बाजार ब्लॉक सभागार में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जितेन्द्र कुमार सिंह, उद्योग विभाग के शैलेन्द्र कुमार राव, जगदम्बा प्रसाद, प्रधानगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। वहीं सांथा ब्लॉक सभागार में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मुईनद्दीन सिद्धीकी, सहज जिला प्रबंधक अश्विनी कुमार मिश्रा, उद्योग विभाग के जितेन्द्र कुमार, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नशा तस्करों और फरार अपराधियों पर दो राज्यों की पुलिस का शिकंजा, संयुक्त छापेमारी की तैयारी

AI निर्मित बॉर्डर पार कर बच नहीं पाएंगे अपराधी! सिंगरौली-सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान,…

6 minutes ago

सिसवा में दिखेगी वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक, तीन तलों पर सजेगी भव्य धार्मिक झांकी

दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के साथ शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के होंगे दर्शन महराजगंज…

21 minutes ago

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

सी श्रेणी के फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान देकर ए श्रेणी में लाने के…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये

बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago