संचार कौशल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की शक्ति विषयक कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग एस टीम के सहयोग से “संचार कौशल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की शक्ति” विषय पर बीबीए और एमबीए छात्रों के लिए एक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
मुख्य वक्ता पुनीत शर्मा, प्रबंध निदेशक, स्काई और 1डायर ने प्रभावी संचार रणनीतियों, तार्किक तर्कशक्ति और व्यवसाय एवं शिक्षा में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रभावी संवाद शुरू करने और एआई को दैनिक कार्यों में एकीकृत करने की व्यावहारिक तकनीकें साझा कीं।
कार्यशाला की शुरुआत डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, सहायक प्रोफेसर द्वारा परिचय से हुआ। इसके पश्चात प्रो. श्रीवर्धन पाठक, विभागाध्यक्ष, व्यवसाय प्रशासन ने स्वागत किया। उन्होंने आज के प्रतिस्पर्धी पेशेवर माहौल में संचार कौशल और एआई के महत्व पर जोर दिया।
इंटरेक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने संदेहों को दूर किया। कार्यक्रम का समापन तोजस्वी दुबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। जिसमें उन्होंने छात्रों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
यह कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्धक रही, जिसने छात्रों को संचार और एआई में महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने में मदद की।
जिससे वे अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। कार्यशाला मे विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनुभव नाथ त्रिपाठी, डॉ. सुरुचि, डॉ. सुशील, डॉ. ईरफ़ान, डॉ. कृतिका, डॉ. शेफाली, डॉ. राहुल, डॉ. आनंदवर्धन, मिस. सिमरन आदि मौजूद रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

3 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

4 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

5 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

5 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

5 hours ago