जिलाधिकारी ने गृह लक्ष्मी महाबचत योजना का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला सहकारी बैंक द्वारा गृह लक्ष्मी महाबचत योजना का शुभारंभ जिलाअधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा की बैंक द्वारा शुरू की जा रही यह योजना बचत के साथ-साथ महिलाओं को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रही है इसका लाभ समस्त वर्ग की महिलाएं सूक्ष्म बचत से लेकर बड़ी बचत तक करते हुए अच्छा ब्याज कमा सकती हैं। उन्होंने कहा की बैंक के लिए शिक्षा, पुलिस, नगर निगम नगर पालिका आदि विभागों में कार्यरत महिलाओं को इस योजना का लाभ उठा सकती हैं क्योंकि इन विभागों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है। बैंक के अधिकारी कर्मचारी योजना का प्रचार प्रचार प्रसार हेतु इन विभागों में विशेष संपर्क अभियान चलाएं और जनपद की मातृशक्ति को इस योजना से जोड़ कर लाभ दिलाने में योगदान दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2024 – 25 के उपलक्ष में जिला सहकारी बैंक अन्य बैंकों से अधिक ब्याज देकर महिलाओं को बचत के साथ ब्याज का दोहरा लाभ दे रही है। बैंक द्वारा इस योजना में 7.5% का ब्याज दिया जा रहा है जोकि इस समय किसी अन्य बैंक द्वारा नहीं दिया जा रहा इसके साथ ही बुजुर्गों को 0.5 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी बैंक द्वारा दी जा रही है इसमें कामकाजी महिलाएं एवं अन्य घरेलू महिलाएं न्यूनतम दस हजार रुपए जमा कर 7.5% के ब्याज का लाभ ले सकती हैं। योजना में महिलाएं सावधि जमा (एफडी) के साथ-साथ आवर्ती जमा (आरडी) भी कर सकती हैं। महिलाएं आरडी की शुरूआत मात्र 200 रुपए प्रतिमाह से कर सकती हैं। सहायक आयुक्त सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी व महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डीसीबी वाइस चेयरमैन अजय कुमार प्रजापति, संचालक रोशनी देवी, संचालक दिव्यांश कोविद सिंह, संचालक अंशुमन कुमार सिंह मैसी, एडीसीओ आनन्द श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद, हरिकेश, ओमप्रकाश मौर्य, शिवरतन लाल, डीसीबी उप महाप्रबंधक राजेश कुशवाहा, मुख्यालय अधिकारी पूर्णिमा, सिंपल यादव, ओमवीर सिंह, कुलदीप सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रशांत श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, राजीव वर्मा, प्रवीण पाठक, अतीक्षा सक्सेना, अखिल प्रताप सिंह, शाखा प्रबंधक सुधीर द्विवेदी, अमित मिश्रा, मनोज यादव, पंकज पाल, प्रमोद रस्तोगी, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

11 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

11 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

11 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

11 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

11 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

15 hours ago