भाजपा मंडल कार्यसमिति की कार्यशाला संपन्न

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय सलेमपुर भाजपा मंडल कार्यसमिति की कार्यशाला का आयोजन जीएम एकेडमी स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में जिलामहामंत्री श्रीनिवासन मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की ताकत एवं मेहनत के बल पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पाटी है। उन्होंने केंद्र एवम प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया।
भाजपा सरकार समाज के सभी वर्ग के हितों में अनेक योजनाएं चला रही है।सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचा रही है। इस दौरान पदाधिकारियों ने गिनाया सरकार की उपलब्धिया । मण्डल प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा प्रदेश में इंटरनेशनल ग्लोबल समिट 2023 के माध्यम से आज उद्योगपति अपनी पूंजी को निवेश कर रहे है। राजमार्गो का जाल बिछाया जा रहा है।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर, महिला, शोषित व वंचितों को ध्यान में रख कर काम कर रही है।

दूसरे सत्र में जिला डाटा प्रबंधन संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्यकर्ता सरल एप्प को मोबाइल में डाउनलोड करके उनमें अपना डाटा फीड कर दे। डाटा प्रबंधन पार्टी के विस्तार का आधारभूत अंग है। जिस तरह से पार्टी का विस्तार निचले स्तर तक हुआ है इस विस्तार को और आगे ले जाना है।

तीसरे सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा देश, प्रदेश,जनपद एवं मण्डल में किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रस्ताव रखा जिसको मण्डल मंत्री अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय एवं अनूप मिश्रा ने अपना समर्थन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मण्डल उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने संचालन किया।
उक्त अवसर पर अमरेश सिंह बबलू, बृजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, बचनदेव गोंड़, रविशंकर मिश्र, जयप्रकाश शाह, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, विनय पाण्डेय, शेषनाथ भाई, त्रिवेणी गुप्ता, धनन्जय चतुर्वेदी, दीपक श्रीवास्तव, विकास रौनियार, अनिल ठाकुर, विनय तिवारी, पिंटू तिवारी, अवधेश मद्देशिया, अमरदत्त यादव, उमाकांत मिश्र, रमाकांत मिश्र, विनोद ठठेरा, संजय श्रीवास्तव, राघवेंद्र पासवान, इंद्रजीत मौर्य, पुरुषोत्तम दूबे, रवि कुशवाहा, राणा सिंह, मोहित मद्देशिया, दयाशंकर तिवारी एवं अशोक नाथ तिवारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

13 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

15 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago