गोरखपुर ने देवरिया तथा फाजिलनगर ने तमकुहीराज को हराया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खण्ड के बरवाराजापाकड़ में सीताराम चौराहा खेल मैदान में, संजय क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 43 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता में, रविवार को दोनों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। गोरखपुर व फाजिलनगर की टीमों ने अपने अपने मुकाबले जीते। सोमवार को दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
पहले सेमीफाइनल में आजाद स्पोर्टिंग क्लब फाजिलनगर ने राज हाइवे स्पोर्टिंग क्लब तमकुहीराज को, 1-0 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर ने मदनी क्लब मेहा देवरिया को एक गोल से पराजित कर, फाइनल में जगह बनाई। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान पीजी कालेज पूर्व प्रबंधक शंभू राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रेफरी खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, ऐनुल्लाह अंसारी ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पाण्डेय, प्रिंस शुक्ल व राजन सिंह रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल प्रसाद, प्रधान अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, महमूद अंसारी, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

19 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago