Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedरेल और जेल में रहकर कार्यकर्ताओ ने बनाया विश्व की सबसे बड़ी...

रेल और जेल में रहकर कार्यकर्ताओ ने बनाया विश्व की सबसे बड़ी पार्टी- पवन मिश्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा 2 सितम्बर से चलाए जा रहे प्राथमिक सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने बरहजिया ट्रेन में भटनी से बरहज के बीच यात्रा कर रहे 100 से अधिक यात्रियों को मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा सदस्य बनाया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की पूर्व की सरकारो ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म करते थी, विपक्षी पार्टियों ने 2014 के पहले भाजपा कार्यकर्ताओ पर अत्यधिक जुल्म किया है, तब कार्यकर्ताओ ने रेल में लगातार भ्रमण कर भाजपा की आवाज को बुलंद किया, पूर्ववर्त्ती सरकारो ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जेलों में भी डाला, रेल और जेल में रहकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है।
उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के माध्यम से भाजपा देश मे नई राजनीतिक संस्कृति ला रही है, जिसमे सभी वर्गों का समावेश होगा।
भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश राय ने कहा कि सदस्यता अभियान विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सुबोध तिवारी , सोनू यादव, राकेश प्रसाद, सुमन्त चतूर्वेदी, विवेक श्रीवास्तव, गत्ते लाल, सुमन्त चतूर्वेदी, अविनाश उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments