इंडिया गठबंधन ने जीत के लिए भरी हुंकार
भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को सूरज मैरिज मैरिज हाल भलुअनी में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओ का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया।इस सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेतागण व विधानसभा के अध्यक्षगण तथा बूथ अध्यक्ष भारी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर बॉस गाँव लोकसभा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सदल प्रसाद का जिलाध्यक्षों व जिला उपाध्यक्षो व विधानसभा अध्यक्षो द्वारा अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।इसी क्रम में सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि जीतोड़ मेहनत कर गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद को जीता कर संसद में भेजने का कार्य करे, ताकि गरीबी, बेरोजगारी, किसानों व नौजवानों की समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंका जाय, क्योकि आज हर वर्ग इन बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है, अतः इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा। इसी क्रम में सपा जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है, यह चुनाव देश , संविधान,व लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज जो बेरोजगार नौजवान काम के लिए सड़कों पर मारा मारा फिर रहा है, उनके लिए रोजगार की व्यवस्था , महंगाई पर नियंत्रण, किसानों को उनके फसल की उचित कीमत की व्यवस्था व गरीबी को दूर करने की व्यवस्था तथा मातृशक्ति को सशक्त करने का कार्य इंडिया गठबंधन की सरकार में सम्भव है।वही कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हमारे पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे , जिसके लिए मैं और मेरी पार्टी सभी लोगो का आभार प्रकट करती है।
इस दौरान बॉस गाँव लोकसभा प्रत्याशी सदल प्रसाद द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि, यह मेरा चौथा चुनाव है तीन बार मैं हार चुका हूँ,जबकि सत्ता पक्ष का प्रत्याशी जीतकर भी लोकसभा क्षेत्र में विकास का कोई कार्य नही किया।उन्होंने कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव है, मैं आप लोगो से आग्रह करता हूँ कि इस बार चुनाव जीतने के लिए आपलोग आप लोगो के साथ साथ सम्मानित जनता का सहयोग अतिआवश्यक हैं, और इसके लिए मैं सारी शक्ति लगा दूंगा।अगर मैं अपने वादे पर खरा नही उतर पाया तो जनता जो सजा देना चाहे उसे मैं स्वीकार करूँगा। कार्यक्रम का सफल संचालन विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने किया।
सम्मेलन में वीरेंद्र गुप्ता, महिला सभा की जिलाध्यक्ष वंदना पासवान, विजय रावत, राजेंद्र यादव, मंजन यादव,नागेंद्र कुशवाहा, गोपी यादव,राजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र गौड़, अमरजीत यादव, भगवान खरवार संतोष यादव सही सैकड़ो सपा कार्यकर्ता।
कांग्रेस के मुज़्जफर हुसैन मंसूरी,व्यास दुबे,भोला तिवारी,
आम आदमी पार्टी के घनश्याम तिवारी,रामकिशोर चौहान सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता गण।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड हरिबन्द प्रसाद, कलेक्टर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…