
नारी के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं: महेश शुक्ल
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश प्रसाद शुक्ल ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्टी कार्यालय में आयोजित “महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह” में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया ।
नारी शक्ति को संबोधित करते हुए मुख अतिथि महेश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति है। इसी विचारधारा को हमारी सरकार ने आत्मसात किया है। महिलाओं के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम निरंतर प्रतिबद्धता से कार्यरत है।
उन्होंने कहा कि जो सम्मान और सुरक्षा महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी में मिल रही है। वह अन्य किसी भी पार्टी में नहीं मिली। आज महिलाएं रात में 12:00 बजे भी बिना किसी परेशानी के बेहिचक आ जा सकती हैं।
जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नारी वंदन अधिनियम लागू करके महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। हमारे संस्कृति में भी सदैव से महिलाओं को ही पहले सम्मान दिया जाता है।
कार्यक्रम में श्री शुक्ल ने महिलाओं को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, संयोजक मन की बात गौरव निषाद, अशोक यादव, कपिलदेव कन्नौजिया, सभी मंडल अध्यक्ष, सुनीता अग्रहरी, किरन प्रजापति, उर्मिला त्रिपाठी, सरोज नंदिनी पांडेय मंडल अध्यक्ष हैसर बाजार
एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
More Stories
हमारी संस्कृति-हमारी विरासत: छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कल
उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न
गौ तस्कर गिरफ्तार