रतनपुर सीएचसी में प्रसव कराने आईं महिलाओं को नहीं मिल रहा भोजन व नास्ता

अस्पताल में तैनात जिम्मेदार ही डकार रहे हैं गरीबों का निवाला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां विकास खंड अंतर्गत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी शिशु सुरक्षा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जमकर अनदेखी की जा रही है। केंद्र पर तैनात नये प्रभारी चिकित्साधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद से व्यवस्थाओं में लगातार गिरावट और भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ गई हैं। गुरुवार को ग्राम पंचायत बरगदवां टोला बरईठवां की एक प्रसूता सीमा पत्नी उमेश यादव को सीएचसी में एक स्वस्थ्य शिशु जन्म देने के बावजूद, उसे नाश्ता और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिलीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार अंडा, दूध, ब्रेड, चावल, दाल व सब्जी तक मुहैया नहीं कराई गई। यहां तक कि दिन में दो बार का भोजन भी समय से नहीं दिया गया, जिसके चलते परिवार को बाहर से नाश्ता खरीदना पड़ा। प्रसूता सीमा ने आरोप लगाया कि प्रसव करवाने वाली स्टाफ नर्स ने उससे ₹200 की रिश्वत भी वसूली, जबकि जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत सभी सेवाएं निःशुल्क होनी चाहिए। योजना के मीनू के अनुसार, प्रसव के बाद प्रत्येक महिला को सुबह में अंडा या दूध-ब्रेड और दोपहर व रात को पौष्टिक भोजन अनिवार्य रूप से दिया जाना चाहिए,लेकिन यह व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में यह हालात आम हो गई है और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा। सूत्रों के अनुसार, सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार की है, लेकिन उनके कार्यकाल में हालात और बद से बदतर हो गया हैं। ग्रामीणों ने सीएमओ महराजगंज से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे जल्द ही सीएचसी गेट पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रभारी चिकित्साधिकारी की होगी। उपरोक्त मामले के सन्दर्भ में जानकारी हेतु सीएमओ महराजगंज के मोबाइल फोन पर कई बार सम्पर्क किया गया। परन्तु वह फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझे।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

9 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

9 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

9 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

9 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

9 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

9 hours ago