विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध लामबंद हुए उपभोक्ताओं ने उठाई आवाज

मामला भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के गजहड़वा विद्युत उपकेंद्र का है

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यहां पर गज हड़वा विद्युत उपकेंद्र के सभी उपभोक्ताओं का आक्रोश मुखर हो कर एक ही स्वर से बाहर आ चुका है। जहां एक स्वर से ही सभी उपभोक्ताओं का कहना है कि हमारे गज हड़वा में तैनात जे ई एक ऐसे अधिकारी हैं जो हम उपभोक्ता लोग को महज 5 से 6 घण्टे भी विद्युत आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं। वह भी लो वोल्टेज की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। बावजूद इसके हम बहुत इज्जत करते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जेई महोदय आप ही बताइए बखरी बाजार निवासी राजेश जो लाइनमैन हैं हमेशा ही दुर्व्यवहार करते हैं विगत दो दिन से टूटे तार जो हम बरईपार के लोग कहीं और से खुद के पैसे से तार लाए हैं जिसे जोड़ने हेतु फोन किया तो बोला गया कि किसी से जुडवा लीजिए , इसके साथ ही मोबाइल का स्विच ऑफ कर दिए। हम ग्राम वरइपार पांडेय के ग्राम वासी बिना विद्युत परेशान रहे हैं।लाइन के होते हुए भी लाइन नहीं मिला है जो विभागीय अकर्मण्यता एवं शर्म की बात है। आप जनता के हित के लिए हैं। जबकि जनता के हित की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।लाइन जोड़ने जो भी आते हैं।पब्लिक सवाल करे विवाद हो तो आप कहेंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।वहीं जनता यदि एसडीएम या जिलाधिकारी से शिकायत करें तो आपको नाराजगी होता है। इस भीषण गर्मी में कितना दुर्दशा पब्लिक का हो रहा है। आखिर आप लोग मुख्यमंत्री योगी को बदनाम क्यों कर रहे हैं। जनता को त्रस्त कर सरकार को बदनाम आप लोग करा रहे हैं। एक उदंड लाइनमैन है जो कभी भी आप संज्ञान नहीं लिए हैं।लाइनमैन का संज्ञान लेकर इसे तत्काल सस्पेंड करें।ट्रैक्टर से बरईपार पांडेय के जो भी उपभोक्ता हैं सारे लोग भिगारी बाजार में जो लाइनमैन राजेश कुशवाहा हैं उनके एवं विभागीय उदासीनता के खिलाफ में प्रदर्शन करेंगे जो भी अधिकारी भिंगारी में रहते हैं उनको यह ज्ञापन दिया जाएगा
जब तक राजेश कुशवाहा लाइनमैन को सस्पेंड नहीं किया जाएगा जब तक उसका इस गांव में आना जाना लगा रहेगा तब तक गांव का दुर्दशा बना रहेगा आरोप है लाइनमैन को रोज 2 दिन पर 1000 से 500 रु चाहिए यह यह लाइनमैन दारू के नशा में गाली भी देते है ऐसी भी सूत्रों से खबर है। उपभोक्ता से बदतमीजी करना ही काम है। किसी उपभोक्ता को इज्जत से बात नहीं करते हैं , पब्लिक को यह लगता है कि इस आदमी से हम झगड़ा करेंगे तो हमारा लाइन कौन बनाएगा जो डर एवं भय कायम किए हुए हैं।उपभोक्ता इस भय से कुछ कह नहीं पाते हैं। उपभोक्ताओं को डराया धमकाया जाता रहता है। विद्युत विभाग के अधिकारी इसको सस्पेंड नहीं किए तो आने वाले समय में लोग धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे ।

Karan Pandey

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

4 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

4 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

5 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

5 hours ago