भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित- रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंगलवार कों संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में आहूत की गयी। बैठक में भाटपारानी रेलवे स्टेशन पर युवती से गैंगरेप की घटना की निंदा करते हुए, शासन -प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सयुस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है। प्रदेश में आये दिन महिलाओं से बलात्कार, हत्या,छेड़खानी,छिनैती,आदि की घटनाएं हो रही है। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के बाहर यदि पुलिस मुस्तैद रहती तो युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना नही होती। ‘बेटी बचाओ ‘ बेटी बढ़ाओ’ का नारा देकर सरकार में आयी भाजपा ने लगातार महिलाओं का शोषण करने का कार्य किया है। महिलाओं के प्रति शासन एवं प्रशासन पूरी तरह असंवेदनशील हो चुका है। हर तरफ जंगल राज फैला हुआ है। भाजपा सरकार में महिला अस्मिता पर लगातार हो रहे हमलों पर शासन- प्रशासन मौन है। महिलाओं को अब हर क्षण अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनता असहाय व असुरक्षित है। नारी सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार का यही असली चेहरा है।
बैठक में मुख्य रूप से बेचूलाल चौधरी, दीनानाथ यादव, दयाशंकर, खुर्शीद आलम, हरिओम’ लाला” , सजीव, रिंकू सांडिल्य, एहतेशाम खान, दिव्यांश श्रीवास्तव, गुड्डू यादव, दयाशंकर, अर्जुन,अमरनाथ’ अमर”, शिवनाथ, इमरान लारी, सन्नी प्रताप, शाकिर अली, जितेश , दीपू ,आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

9 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

9 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

9 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

9 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

9 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago