त्रिनेत्र मित्र को एडीजी जोन ने किया सम्मानित

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)ऑपरेशन त्रिनेत्र” के ‘हर घर कैमरा’ अभियान के तहत अपने घर पर कैमरा लगवा कर अपराधियों की पहचान में मदद करने वाले गोरखपुर निवासी जागरूक “त्रिनेत्र मित्र” आशीष गुप्ता को एडीजी जोन द्वारा उनके घर जाकर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र में बीएसएम पब्लिक स्कूल के पास शिवगंगा बेकर्स के सामने एक लड़के को कुछ अज्ञात लड़कों द्वारा बुरी तरह से मारा-पीटा गया, जिसके संबंध में थाना गोरखनाथ में मुकदमा पंजीकृत है। सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के ‘हर घर कैमरा’ अभियान के तहत आपके द्वारा अपने घर के सामने लगाए गए कैमरे में यह सारी घटना रिकॉर्ड हुई और इसकी मदद से पुलिस द्वारा अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिली और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस की अपील पर आपके द्वारा लगाए गए कैमरे की मदद से न केवल अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिली बल्कि जनसुरक्षा एवं अपराध-नियंत्रण के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों का महत्व भी आम जनता के समक्ष पुनः उजागर हुआ।
अपने घर पर कैमरे लगाने के इस कार्य के लिए आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है एवं आशा की जाती है कि अन्य व्यक्ति भी आपके इस सराहनीय कार्य से प्रेरणा लेते हुए अपने घरों/दुकानों/ संस्थानों/ प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर जनसुरक्षा का बेहतर माहौल विकसित करने में पुलिस की मदद करेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

8 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

8 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

8 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

9 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago