सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन एवं आदेश के अनुपालन में थाना सिकन्दरपुर पर मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, बाल हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 102/108 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबरों का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या समस्या आने पर बिना झिझक इन नंबरों का प्रयोग करें। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है। थाना स्तर पर चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो रही है।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…