युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने किया शर्मनाक कृत्य

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सनसनी फैला दी।

सूत्रों के अनुसार, युवती अपने घर से मौसी के घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट दी और सुनसान स्थान पर ले जाकर मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पीड़िता से आपबीती जानकर तुरंत यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस अधीक्षक देवरिया ने बताया कि दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल व्याप्त है।

इ

rkpnews@desk

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

2 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

2 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

5 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

5 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

5 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

5 hours ago