मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद बलिया के आदेशानुसार थाना सिकन्दरपुर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सजग किया गया। म0 का0 कल्पना विश्वकर्मा एवं म0 का0 गरिमा शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता नंबर 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, बाल हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 102 व 108, तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाएँ और बालिकाएँ अपने अधिकारों को जानकर और सही समय पर सही कदम उठाकर किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना कर सकती हैं। मिशन शक्ति का उद्देश्य समाज में एक ऐसी सोच विकसित करना है, जहाँ हर महिला सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

2 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago