महादेव होटल में बदमाशों का तांडव, मैनेजर समेत तीन घायल, एक वाराणसी रेफर

सुखपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

थाना क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित महादेव होटल में शनिवार की देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। चाकू से हमले में होटल मैनेजर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि होटल मालिक बाल-बाल बच गए। मैनेजर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे तीन-चार युवक होटल पहुंचे और खाना मांगा। मैनेजर संतोष मिश्रा द्वारा खाना न होने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपित युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया, जो चाकू और रिवॉल्वर से लैस होकर वहां पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मैनेजर पर चाकू से हमला कर लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। बीच बचाव करने पहुंचे वेटर अरविंद कन्नौजिया (18) निवासी करनई तथा मैनेजर का दोस्त राजू गुप्ता (30) निवासी बलिया भी चाकू लगने से घायल हो गए। हंगामे के बीच होटल मालिक मोहनीश गुप्ता एक कमरे में भागकर जान बचाने में सफल रहे। जाते-जाते बदमाशों ने गेट पर तैनात गार्ड को रिवॉल्वर दिखाकर दरवाजा बंद न करने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाश जिला चिकित्सालय तक पहुंचे और वहां तैनात डॉक्टर को मेडिकल न बनाने की चेतावनी भी दी।

घटना की सूचना पर देर रात पुलिस अधीक्षक और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। होटल मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने महादेव मोटर्स के कर्मचारी कमलेश राजभर निवासी बरगईया के बारी (थाना सुखपुरा) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

5 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

9 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

9 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

10 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

10 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

10 hours ago